सुस्वागतम्‍

आपका हार्दिक स्वागत है, आप
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।
Showing posts with label पुलकोट. Show all posts
Showing posts with label पुलकोट. Show all posts

अपने लेख अखबारी लेख की शक्ल दें


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

add pull quote in your blog post
अपने चिट्ठे में पुलकोट लगायें


आपने कई पुस्तकों या अखबारों के लेखों में देखा होगा कि कुछ खास लाइनों को अलग से बड़े अक्षरों में दिखाया जाता है। चिट्ठा जगत में आदरणीय फुरसतियाजी इस तरह का प्रयोग अक्सर करते हैं। उन्होने राग दरबारी में भी इस पुस्तक की खास बातों को अलग से किताब की तरह दिखाया है। यहाँ देखें

....और इस तरह सागर नाहर भारत के महानतम ब्लॉगरों में गिने जाने लगे। :)


यह देखने के बाद आपको भी लगता होगा कि आपकी रचनाओं की मुख्य बातों को भी अलग से दिखाना चाहिये, सुन (पढ़) रहे हैं ना अनिलजी ? मानस वाली कहानी में ऐसा किया जा सकता था!

आइये तो आपको इस तरह अपने लेख की मुख्य़ लाईनों को अलग से दिखाने का तरीका बताते हैं।
नीचे चित्र में बताये कोड को कॉपी कर लेवें..
<p style="border-top: 7px solid rgb(92, 138, 100); border-bottom: 7px solid rgb(92, 138, 100); margin: 10px; font-weight: bold; font-size: 12pt; float: right; padding-bottom: 7px; width: 200px; line-height: 100%; padding-top: 7px; text-align: center;">....और इस तरह सागर नाहर भारत के महानतम ब्लॉगरों में गिने जाने लगे। :)</p>

और अपने लेख में कहीं भी सही जगह देख कर पेस्ट कर दीजिये! यह चित्र देखिये मैने अपनी महफिल की इस पोस्ट में इसका उपयोग किया है।
2
भाई जहाँ हमने एक महान ब्लॉगर की तारीफ करी है आप मत कर दीजियेगा,....वहाँ अपने लेख की खास लाईने चेंप दीजियेगा। .. वैसे करना चाहें तो हमें कोई आपत्ति नहीं! ;)
अब कोड में बदलने योग्य बातें
  • border-top: 7px और border-bottom: 7px यह आपके द्वारा दिखाई जाने वाली मुख्य लाईनों के उपर और नीचे वाली लाईन है इसे आप 8 9 या और ज्यादा कर मोटी कर सकते हैं अगर पतली करना चाहें तो 6 5 या 4 कर सकते हैं।


  • solid rgb(192, 138, 100) यह लाईन का कलर कोड है आप इसे जिस रंग में रंगना चाहें रंग सकते हैं। क्या कहा कलर के नंबर कोड?... जी वह भी आप यहाँ से ले सकते हैं।

  • font size: 12pt तो आप समझ ही गये होंगे, यह हाईलाईट किये जाने वाले अक्षरों की साईज है इसे भी आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं।


  • width:200px यह खिड़की की साईज है, आप इसे मुख्य लाईनों के हिसाब से छोटा या बड़ा कर सकते हैं।

  • text-align: center इसमें center की जगह left या right करने पर खिड़की में लिखी लाईनों को दायें या बायें किया जा सकेगा।


  • कई बार ऐसा होता है कि खिड़की में दिखाई जाने वाली मुख्य लाइने बहुत ज्यादा होती है और उन्हें एक साथ दिखाने पर बॉक्स की साइज बहुत बड़ी हो जाती है जो भद्दा दिखता है ऐसे में हम मुख्य लाइनों को नीचे से उपर की और या उपर से नीचे की और घूमता हुआ भी दिखा सकते हैं.... कैसे?

    बस मुख्य लाईने के पहले यह कोड चेप दीजिये और पूरे कोड अंत में </marquee> लिख दीजिये। ऐसा करने से उपर और नीचे की लाईन अपनी जगह पर रहेगी पर उसमें लिखी लाईनें नीचे से उपर की तरफ घूमती दिखाई देगी।

    Scan-ink-2
    और भी कई तरह के बदलाव किये जा सकते हैं मसलन उपर नीचे की लाईनों को हटा कर एक बॉक्स में मैटर को दिखाना, बेकग्राउंड कलर दिखाना, इमेज दिखाना आदि लेकिन वह सब और कभी........


    एक दो दिन पहले रवि रतलामी जी एक टिप्पणि इसी पोस्ट पर मिली थी उसे भी यहाँ दिखा रहा हूँ-
    उपर्युक्त कोड में कुछ समस्या थी जो ब्लॉगर में काम नहीं कर रही थी. उन्मुक्त जी ने यह निम्न कोड इस्तेमाल किया और यह सही काम कर रहा है (ब्लॉगर ब्लॉग में)
    उन्मुक्त जी के लिये यह सही कोड जिसे काम करना चाहिये
    Comment by raviratlami — 23, December 2007
    अरे ऊपर तो वर्ड प्रेस का कमेंट एचटीएमएल कोड खा गया. चलिए दूसरा उपाय करते हैं. आपसे आग्रह है कि नीचे दिए कोड को “उन्मुक्त जी के लिये यह सही कोड जिसे काम करना चाहिये
    <style=”border-top:7px solid #5c8a64;border-bottom:7px solid #5c8a64;font-weight:bold;font-size:12pt;float:right;padding-bottom:7px;width:200px;line-height:100%;padding-top:7px;text-align:center;margin:10px;">

     


    Comment by raviratlami — 23, December 2007

    धन्यवाद रवि भाई साहब
    एक और अच्छे कोड के लिये।
    मैने ब्लॉगर पर जब प्रयोग किया तब यह सही चल रहा था!
    चलिये इसी बहाने एक और जानकारी तो मिली।
    वर्डप्रेस पर कोड की वजह से बड़ी परेशानी होती है सो ब्लॉगर पर एक नया चिट्ठा ही बना लिया है जिस पर पुराने सारे प्रकाशित लेख और आने वाले तकनीकी लेख होंगे।
    एक बार पुन: धन्यवाद।

    Comment by सागर चन्द नाहर — 24, December 2007

     
    template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : Deepa