सुस्वागतम्‍

आपका हार्दिक स्वागत है, आप
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।

समीरजी आप नाराज ना हों, आई ई वालों के लिये भी है

फायरफॉक्स के एक्सटेंशन पर मेरी लिखी हर पोस्ट पर समीरलालजी और सुरेश चिपनूलकरजी की शिकायत रूपी टिप्प्णी मिलती कि भाई  हम आई ई (Internet Explorer)  उपयोग  करते हैं, कुछ हमारे लिये भी बताईये। तो दोनों भाई साहब आपकी नाराजगी  दूर करने के लिये एक छोटा सा पर बहुत ही मजेदार जुगाड बता रहा हूँ।

इन्टरनेट एक्सप्लोरर में खुले किसी पेज पर जब हमें कोई वांछित शब्द खोजना होता है तो हम Ctrl+F  कर खोज लेते हैं, जब भी हम यह कमांड   दबाते हैं तो यह खिड़की खुलती है जो बहुत परेशान करती है

old-style

क्यों कि जब हमें कुछ देर बाद फिर से कोई शब्द खोजना होता  है तब फिर से कमांड देना होता है। या फिर खीड़की को इधर उधर हटाना पड़ता है। फायरफॉक्स में यह कमांड देने पर पेज पर सबसे  नीचे  खिड़की खुलती है। हम चाहें तो  इंटरनेट एक्सप्लोरर में भी  खोजने का तरीका बदल सकते हैं, यानि फायर फॉक्स की तरह  IE  के किसी भी संस्करण में  खिड़की को एकदम नीचे खोल सकते हैं।

आईये आपको इसका आसान सा तरीका बताते हैं

  1. सबसे पहले  इस पेज को IE  में खोल लेवें ( हमेशा की तरह FF में नहीं खोलना है इसे :) )
  2. सबसे पहले नीचे दिये  चित्र पर एक बार क्लिक करें जिससे  एक एक्सटेंशन डाउनलोड होगा, डरें नहीं यह भी बहुत छोटा(228Kb) सा है। जिससे डेस्क टॉप पर इस एक्सटेंशन की .EXE फाइल आ जायेगी।
  3. download-button1.png 
  4. इस पर डबल क्लिक कर लेवें, जिससे इन्स्टाल होगा। इन्स्टाल करने के बाद IE  रिस्टार्ट होगा, रिस्टार्ट करने के बाद कोई भी  साईट खोल कर  किसी शब्द  को खोजने का कमांड यानि Ctrl+F   दबायें।
  5. देख लीजिये पहले की तरह पेज पर खिड़की नहीं खुली बल्कि पेज के सबसे नीचे खुली है, कुछ इस तरह। New
  6. अब आपको यह खिड़की बार बार इधर उधर हटाने की जरूरत नहीं होगी या बार बार बन्द कर और खोलनी नहीं होगी।

जीमेल का नया संस्करण... क्या सचमुच?

Hindi Blog Aggregator

मेरी पिछली  पोस्ट ...जीमेल के नये संस्करण  पर बड़ी अच्छी प्रतिक्रिया हुई, कई मित्रों ने  मुझसे अपनी जीमेल को बदलने का  तरीका पूछा, तो कई  घंटो तक गुगलिया लिये कि  क्या वाकई जीमेल ने  फायरफॉक्स  के लिये  जीमेल का नया संस्करण जारी किया है?

खैर ... यह एक मजाक था।  क्यों कि मैने उसी  पोस्ट में हिंट दे दिया था। पहला  हिंट यह था कि  लेख की अंतिम पंक्ति में लिखा था कि ...क्या आप अपने जीमेल को नये में बदलना चाहेंगे। और दूसरा हिंट यह था कि  जीमेल ने फायरफॉक्स के लिये  जीमेल का नया संस्करण जारी किया है। :)

लेख के प्रकाशित होने के कुछ ही घंटो में  पल्लव जी ने  अपनी टिप्पणी में  इस मजाक का पर्दाफाश कर दिया था। मैने पल्लव जी की टिप्पणी को कुछ समय के लिये हटा दिया था। पल्लवजी की टिप्प्णी थी..

इन चित्रों को देखकर लगता है कि आपने फायरफॉक्‍स के लिए बना एकऑन एक्‍सटेंशन ‘बैटर जीमेल 1.0′ देखा है। ये जीमेल का नया संस्‍करण न होकर फायरफॉक्‍स का एक एक्‍सटेंशन मात्र है। इसका तो मैं पिछले 3-4 महीने से उपयोग कर रहा हूँ। इसके के अलावा भी जीमेल से संबंधित काफी सारे काफी सो एक्‍सटेंशन फायरफॉक्‍स के लिए उपलब्‍ध हैं जैसे जीमेल स्किन्स, जीमेल स्‍पेस, जीमेल मैनेजर, कस्‍टमाइज़ गूगल और अन्‍य।

जी.. पल्लव जी का कहना बिल्कुल सही है यह मात्र एक छोटे से एडओन एक्सटेंसन का ही कमाल था, जिसको फायरफॉक्स में इन्स्टाल कर देने और थोड़ी सी मेहनत से  जीमेल के  लुक को आसानी से बदला जा सकता है तथा कई सारी सुविधायें जोड़ी जा सकती है।

अब आते हैं एक बार फिर विषय पर आते  हैं क्या आप अपने  जीमेल में वे  सब  सुविधायें जोड़ना चाहेंगे जिसका जिक्र पिछली पोस्ट में किया था। आईये हमेशा की तरह इस पोस्ट को फायरफॉक्स में खोल लें।

  • सबसे पहले नीचे दिये इस   बटन राईट क्लिक कर  Save as  Link  पर फिर से क्लिक कर  लें, जिससे  डाउनलोड स्टार्ट हो जायेगा। डाउनलोड कुछ ही सैकण्ड में होगा क्यों कि  यह मात्र  210Kb  का ही है।

download-button1.png

  • फायरफॉक्स  में सबसे  File=> Open File=> bettergmail_1.0 ( डाउनलोड की हुई फाईल) पर क्लिक कर लें जिससे  इन्स्टाल शुरु  होगा  जो मात्र कुछ ही सैकण्ड में हो जायेगा। अब ब्राऊजर को रिस्टार्ट  कर लें।
  • जब रिस्टार्ट  हो जाये  Tools=> Add ons  पर क्लिक कर लें, जिससे यह खिड़की खुलेगी

 New Gmail Addond 1

  • इसमें option   पर क्लिक करें   जिससे यह खिड़की खुलेगी

 New Gmail Add -2

  • इसमे आप अपनी पसन्द के options  पर सही का निशान लगा लेवें।
  • जैसे  अगर  आप  गूगल फीड रीडर  का उपयोग करते हैं तो  Integrate Google Reader  पर  सही का निशान लगा लेवें।
  • Skin  पर  क्लिक कर Super Clean:  Skin  Gmail with a clean, White look  पर  या  अपनी पसन्द की स्किन पर क्लिक कर लेवें;
  • और Ok पर क्लिक कर लेवें। बस आपका काम पूरा हो चुका है।
  • अब   अपना जीमेल खाता खोलें, ..... अरे वाह यहाँ तो सारी सुविधायें जुड़  चुकी है।
  • जब भी आप स्किन बदलें या कोई option  बदलें Ok  करने के बाद ब्राऊजर को रिफ्रेश कर लेवें।

इसके अलावा ढ़ेरों सुविधायें और भी है जिसकी  ज्यादा जानकारी आप यहाँ  पा सकते हैं।

आनन्दम आनन्दम..  

चिट्ठाजगत Tag: नया जीमेल, जीमेल, New Gmail, Gmail

Technorati Tag: , , ,

जीमेल का नया संसकरण जारी

एक बार इन तस्वीरों को जरूर देखिये।

कल आपको जीमेल को बेहतर बनाने की विधी सिखाई थी। आज पता चला कि जीमेल ने अपना नया संसकरण जारी किया है। जो सिर्फ फॉयरफॉक्स के लिये ही बना है। यानि IE के प्रशंषक जीमेल के इस उसके नये और ढ़ेर सारी सुविधाओं वाले संसकरण का लाभ नहीं उठा पायेंगे।

आईये तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कि नये जीमेल में क्या क्या सुविधायें है।

Preview1

तस्वीर क्रमांक १ सुन्दर मुख्य पृष्ठ

preview2

feeds

तस्वीर क्रमांक २ और ३ जीमेल में फीड एग्रीग्रेटर अपने पसंदीदा चिठ्ठों का ध्यान रखे, बिना एग्रीग्रेटर खोले। आपको स्वत: ही पता चल जायेगा कि आज आपके किस प्रिय चिठ्ठाकार ने कौनसी प्रविष्टी लिखी है।

attechent

तस्वीर क्रमांक ४- अटेचमेन्ट का प्रारूप- बड़ा आईकॉन जिसे बदल कर छोटा भी किया जा सकता है।

callender

तस्वीर क्रमांक ५ - जीमेल में गूगल कलैण्डर अपने मित्रों और चाहने वालों के जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ याद रखने का काम जीमेल पर छोड़ दीजिये।

और

तस्वीर क्रमांक ६ एक्सपन्डेड मोड : जिसमें आपकी सारी मेल छुप जाती है और जीमेल का होमपेज जैसे दिखने लगता है, लाल घेरे में देखिये आपके जीमेल का हिसाब किताब नये रूप में । expender mode

इसके अलावा ढ़ेरों सुविधायें जीमेल ने अपने इस नये संसकर्ण में दी है

क्या आप अपने जीमेल को नये में बदलना चाहेंगे..............?

चिट्ठाजगत Tag: नया जीमेल, जीमेल, New Gmail, Gmail

आईये अपने जीमेल को और बेहतर बनायें

make your gmail more better

NARAD:Hindi Blog Aggregator

जीतू भाई के जीमेल पर लिखे लेख को आप सब ने पढ़ा होगा, जीमेल में क्या क्या सुविधायें है; उन सुविधाओं कि अच्छी जानकारी यह लेख देता है। अब चुंकि जीमेल से हम अच्छी तरह से परिचित है। अब उसके बारे में कुछ ना कहते हुए सीधे सीधे विषय पर आते हैं।

फॉयर फॉक्स में एक छोटा सा (212Kb का) प्लग इन इन्स्टाल करने से जीमेल में अपने आप कई सुविधायें जुड़ जायेंगी। आईये फोटॊ देखते हैं

नीचे दिये फोटो को ध्यान से देखिये तीन अलग अलग तरह के अटेचमेन्ट अपने फोरमेट में दिख रहे हैं। पहली मेल में अटेचमेन्ट में वर्ड फाईल है, दूसरे में जेपीजी और तीसरे में म्युजिक की (Mp3)। जब हम माऊस का तीर को इन अटेचमेन्ट के पास ले कर जाते हैं तो फाइल का नाम और बाकी की जानकारी दिखने लगती है।

1

अब देखिये इस दूसरे फोटो को मेल में क्या लिखा है सब कुछ मेल को खोले बिना ही दिख रहा है। बस मेल पर राईट क्लिक कीजिये, आपको पता चल जायेगा कि यह मेल पढ़ने लायक है या नहीं, अगर नहीं तो trash पर क्लिक कर इस मेल को कचरे के डिब्बे में डाल सकते हैं।

2

आईये अब इस तीसरे फोटो को देखिये| आपको जो मेल मिलती है, उसे आप अलग अलग फिल्टर बना कर रख सकते हैं। इस बारे में जीतू भाई अपने लेख में कहते हैं

फिल्टर (छंटाई)

अब आपके पास इमेल तो अलग अलग जगह से आ गयी, लेकिन आप चाहते है कि जीतू के यहाँ से आई इमेल एक जगह संचित हो जाए, इमेल बॉक्स को ना घेरे। तो उसका भी इलाज है। आप किसी भी आने वाले पते, विषय, पाने वाले पते अथवा सामग्री के आधार पर फिल्टर बनाकर, उस इमेल को वांछित जगह पर पहुँचा सकते है। पूरी जानकारी यहाँ दी गयी है।

3

और भी बहुत सी सुविधाय़ें है जो फिलहाल मुझे पता नहीं चली है, आप को पता चले तो टिप्प्णी के रूप में बता सकते हैं।

अपने जीमेल में यह सुविधा कैसे जोड़ें।

सबसे पहले इस पेज को फोयर फॉक्स में खोलें और नीचे लिखे install Now पर क्लिक करें। जिससे एक खिड़की खुलेगी और आपको इन्स्टाल के लिये पूछा जायेगा आप इन्स्टाल कर लें और फॉयरफॉक्स को रिस्टार्ट कर लेवें।

अगर आप IE या अन्य किसी ब्राऊजर में इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो नीचे लिखे install Now पर राईट क्लिक कर save link as पर क्लिक कर डेस्क टॉप पर सेव कर लेवें। यह winzip फाईल जैसी दिखेगी।

Install Now

अब फॉयर फोक्स खोलें और उसे थोड़ा छोटा कर डेस्क टॉप पर दिख रही विनज़िप फाइल को खींच कर काऑयर फॉक्स ब्राऊजर की खिड़की में ला कर छोड़ देवें, इन्स्टाल शुरु होगा या फिर File- Open File- desk top- better_gmail__45_1.0__45_fx__43_sm पर क्लिक कर लें। इन्स्टाल शुरु हो चुका है, इन्स्टाल होने के बाद ब्राऊजर को रिस्टार्ट के लिये पूछा जायेगा, आप रिस्टार्ट कर लें।

रिस्टार्ट होने के बाद अब आप अपना जीमेल खाता खोलें और देख लीजिये ये सुविधायें आपके जीमेल में जुड़ चुकी है।

template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : Deepa