सुस्वागतम्‍

आपका हार्दिक स्वागत है, आप
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।

पोस्ट के लिंक को नई विन्डो में खोलें

ब्लॉगर में जब हम पोस्ट में किसी और चिट्ठे-ब्लॉग या साईट को लिंक करते हैं तो पोस्ट पब्लिश होने के बाद उस लिंक पर क्लिक करने से नया लिंक उसी विण्डो में खुल जाता है, और पाठक आपके ब्लॉग को छोड़ लिंकित ब्लॉग को पढ़ने के बाद टिप्पणी देने आपके ब्लॉग पर वापस नहीं आता है।

वर्डप्रेस.कॉम के चिट्ठों में या विन्डो लाईव राईटर से पोस्ट पब्लिश करने पर तो हम चाहें तो उसे नई खिड़की या नये टैब में लिंक को खोलने का कमांड दे सकते हैं। परन्तु अगर ब्लॉगर में ऐसा नहीं होता।
(चित्र देखें)।

link

परन्तु आपको ब्लॉगर में भी इस तरह लिंक को नई विन्डो/नये टैब में खोलना हो तो क्या करेंगे?

इसका तरीका बहुत ही आसान है, आईये आपको बताते हैं।

अगली बार जब आप लिंक दें तो देखिये लिंक इस तरह आता है

<a href="http://mahaphil.blogspot.com">गीतों की महफिल</a> इस तरह से दिया लिंक उसी विण्डो में खुलेगा..


जब आपको इस लिंक को नई खिड़की में खोलना हो तो आप लिंक में एक शब्द target="_blank" और जोड़ दें, जैसे:-

<a href="http://mahaphil.blogspot.com" target="_blank">गीतों की महफिल</a>

गीतों की महफिल इस लिंक पर क्लिक करने से पोस्ट में दिया गया लिंक नये टैब/नई विन्डो में खुलेगा।

 
template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : Deepa