सुस्वागतम्‍

आपका हार्दिक स्वागत है, आप
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।

आप का काम आसान बनाये.. लांची

कम्प्यूटर पर काम करते समय आपको अगर एम एस ऑफिस/ वर्ड खोलना हो तो आप क्या करेंगे? सबसे पहले Start पर क्लिक करेंगे उसके बाद आप Programme=>Microsoft Office पर क्लिक करना होगा। यानि ज्यादा समय खर्च होगा। ऐसी और भी कई एप्लीकेशन होंगी जिसे आपको programme में खोजना पड़ेगा। अगर आप इस झंझट से बचना चाहें तो आपके लिये एक मजेदार टूल प्रस्तुत है। इस टूल का नाम है "लांची".. आईये फोटो में देखते हैं।

देखिये बरहा चालू करने के लिये इस टूल में जाकर मात्र Bar  टाइप करने  से यहाँ उसकी एप्लीकेशन दिखने लगी, अब मैं जैसे ही इन्टर की दबाऊंगा  बरहा एप्लीकेशन चालू हो जायेगी।

Launchy1

इस चित्र में देखिये एम एस वर्ड खोलने के लिये  मैने बस एम एस ही लिखा है   और नीचे  माइक्रोसोफ्ट वर्ड दिखने लगा। इसी तरह एक्सेल आदि चुनी जा सकती है।
Launchy2

यह यूनिकोड को भी सपोर्ट करता है इसमें कोई भी भी शब्द लिख कर उसे सीधे गूगल में खोजा जा सकता है जैसे मैं यहाँ ब्लॉगवाणी को खोज  रहा हूँ ।

Launchy3

इस टूल को डाउनलोड करने और इन्स्टाल करने के बाद यह चुपचाप छिपकर काम करता रहता है। जब भी आपको कोई एप्लीकेशन खोलनी हो बस एक बार Alt और स्पेसबार दबा दीजिये यह टूल सामने दिखने लगेगा। जहाँ कर्सर ब्लिंक हो रहा है आप अपनी मनपसन्द एप्लीकेशन के एकाद शब्द लिखिये ( मसलन पावर पोइन्ट के लिये Power , एक्सेल के लिये Exc आदि)  और जैसे ही एप्लीकेशन दिखे आप इन्टर मार दीजिये, बस कुछ ही सैकण्ड में एप्लीकेशन खुल जायेगी। इससे एप्लीक्शन खोलने पर मुझे कुछ ज्यादा तेज खुलने की गति  कुछ ज्यादा तेज महसूस होती है।

इस पर राइट क्लिक कर आप मनचाही थीम चुन सकते हैं, गूगल की बजाये कोई और सर्च इन्जिन चुन सकते हैं। बहुत सी सुविधायें हैं इसमें। आप इन सुविधाओं को चुने या ना चुने परन्तु जो डीफॉल्ट सुविधायें है वे तो आपको मिलेंगी ही। 

तो मित्रों आपको लगता है कि यह टूल आपके काम आ सकता है तो  आप इस टूल लांची को नीचे दिये गये लिंक  से डाउनलोड कर सकते हैं, एक बार इसे आजमा कर देखिये बहुत काम की चीज है। और हाँ लीनीक्स प्रेमियों के लिये भी यह उपलब्ध है।

पहला पन्ना

स्क्रीन शॉट

डाउनलोड

टिप्स एंड ट्रिक्स

इस विषय पर अन्य लेख

आईये "अफलातून" प्लेयर बनायें

अफलातूनजी के ब्लॉग पर गीता दत्त और लताजी के सुहाने गीत सुनते समय आपके ध्यान में यह बात जरूर आई होगी कि अरे वाह यह प्लेयर तो बहुत बढ़िया है! इसमें तो एक से ज्यादा गाने आसानी से बजाये जा सकते हैं।

इस प्लेयर की एक और बड़ी खासियत है कि आपको अपने पसंदीदा गानों को अपलोड नहीं करना होता, और ना ही आपको ईस्निप्स पर खाता बनाने की जरूरत होती है।  ईस्निप्स  पर मौजूद गानों में से ही आप ऐसा प्लेयर बना सकते हैं। अगर आप भी इस तरह अपने पसन्दीदा गानों को अपने ब्लॉग पर  बजाना चाहते हैं तो आईये आपको ऐसा "अपलातून" प्लेयर बनाना सिखाते हैं।

सबसे पहले ईस्निप्स की साईट खोल करसबसे उपर सर्च बॉक्स में अपने पसंदीदा गानों की पहली पंक्‍ति लिख कर सर्च करें, जब आपका गाना आपको मिल जाये, तो उस गाने के लिंक के नीचे लिखा होगा + Add to Quicklist इस पर क्लिक करें... चित्र देखें।

untitled

इस पर क्लिक करते ही हैडर में आपकी क्विक लिस्ट में एक गाना  जुड़ जायेगा अब आप एक के बाद एक जितने गानें आप चाहें जोड़ते जायें। आपको  हैडर इस तरह दिखाई देने लगेगा।

१

( यहाँ मैने अपने पसन्दीदा कुछ गाने अपने खाते में जमा किये हैं उन्हीं में से 3 गानों को  क्विक लिस्ट प्लेयर में जोड़ कर बता रहा हूँ।)

अब Create playlist widgets  या Listen to playlist  पर क्लिक करें।   अब आपको चित्र इस तरह दिखाई दे रहा होगा और साथ ही प्लेयर भी। प्लेयर के नीचे जो एच टी एम एल  कोड दिख रहा है उसे कॉपी कर  लें और अपने ब्लॉग के पोस्ट वाले हिस्से  में जा कर पेस्ट कर दें लीजिये आपका प्लेयर तैयार है। और हाँ मेरी पसन्द के गाने भी सुनते जाईये.. :)

Powered by eSnips.com

 
template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : Deepa