सुस्वागतम्‍

आपका हार्दिक स्वागत है, आप
से पधारे हैं, आपको यह चिट्ठा कैसा लगा? अपनी बहूमूल्य राय से हमें जरूर अवगत करावें,धन्यवाद।

आईये पोस्ट में मजेदार स्माईली लगायें

How to add Smiley Faces in  blog post?

पिछले कुछ दिनों पहले ब्लॉग बुद्धि पर विकास जी ने मजेदार पोस्ट लिखी थी जिससे थोड़ी सी मेहनत के बाद आसानी से पोस्ट में स्माईली लगाये जा सकते थे। इस पोस्ट में एक परेशानी यह थी कि गैर तकनीकी ब्लॉगर उतनी आसानी से इस तरीके को प्रयोग नहीं कर सकता और दूसरा यह कि जब भी ब्लॉग का टेम्पलेट बदला जाये, सारी मेहनत बेकार हो जायेगी। Crying

एक बात और भी इसमें प्रयोग किये जाने वाले स्माईली की एक सीमा थी, आप अगर और स्माईली लगाना चाहें तो आपको उनकी बनाई जावा स्क्रिप्ट फाईल को एडिट करना होगा और उससे पहले स्माईली को किसी अपने होस्ट पर अपलोड करना होगा। At wits end

मैने भी इस विषय पर बहुत मेहनत की और आखिरकार एक आसान तरीका खोज ही लिया जिससे गैर तकनीकी ब्लॉगर भी आसानी से अपनी पोस्ट में एक से एक लाजवाब स्माईली लगा सकता है; जिनका नमूना आप टेस्ट पोस्ट में देख चुके हैं।

इस नये तरीके से वे लोग भी अपनी पोस्ट में  स्माईली लगा सकते हैं जो वर्डप्रेस.कॉम पर पोस्ट लिखते हैं। यहाँ देखें। Big Grin

इस तरीके को प्रयोग करने की सबसे पहली शर्त यह है कि ब्लॉगर विन्डो लाईवराईटर पर अपनी पोस्ट लिखता हो, अन्यथा आप इन स्माईली  का प्रयोग नहीं कर सकते। Nailbiting

आईये शुरुआत करते हैं आप नीचे दिये बटन पर क्लिक कर एक छोटा सा ( 221Kb) प्लग इन डाउनलोड करलें और उसके बाद उसे इन्स्टाल कर लें।

download-button1.png

अब अपने लाईव राईटर को खोलें, देखिये साईडबार अब इस तरह दिख रहा है।

1

 

अब आप जब पोस्ट लिख रहे हों और स्माईली लगाने हों तो  insert a smiley!... पर क्लिक करें जिससे यह खिड़की खुलेगी

2

अब  आप पोस्ट में जिस स्माईली को लगाना चाहें उस पर क्लिक कर  Insert  पर क्लिक कर दीजिये..... लीजिये आपकी पोस्ट  में स्माईली लग चुका है Happy

अच्छा तो अब चलते हैं... अगली पोस्ट  की तैयारी के लिये... ए आवजो Wave

(पोस्ट में कुछ मजाकिया स्माईली का प्रयोग किया है उसके  लिये विकास जी से क्षमा याचना)

पोस्ट में स्माईली: टेस्ट पोस्ट

 

MSN Icons

SmileOpen-mouthedSurprisedTongue outWinkSadConfusedDisappointedCryingEmbarrassedHotAngryAngelDevilDont tell anyoneBaring teethNerdSarcasticSecret tellingSickI dont knowThinkingPartyEye-rollingSleepyCoffee-cupThumbs-upThumbs-downBeer mugMartini GlassGirlBoyLeft HugRight HugVampire BatBirthday CakeRed heartBroken heartRed LipsGift with a bowRed roseWilted RoseCameraFilmstripCat faceDog faceTelephone receiverLight bulbNoteSleeping Half moonStarEmailClockMSN Messenger IconSnailBlack SheepPlateBowlPizzaSoccer BallAutoAirplaneUmbrellaIsland with a palm treeComputerMobile PhoneStormy CloudLightingMoney

Yahoo

Big GrinBig HugLove StruckTongueAngryCoolWhewDevilCryingLaughingRaised EyebrowRolling on the floorAngelNerdTalk to the handCall meOn the phoneAt wits endWaveTime outDay dreamingSleepyRolling EyesLoserSickDont tell anyoneNot talkingClownSillyPartyYawnDroolingThinkingDohApplauseNailbitingHypnotizedLiarWaitingSighPhbbbtttCowboyPuppy dog eyesI dont knowNot listeningPigCowMonkeyChickenRoseGood luckFlagPumpkinCoffeeIdeaSkullBugAlienFrustratedPrayingMoney EyesWhistlingFeeling beat upPeace SignShame on youDancingBring it onHee heeChatterboxNot worthyOh go onStarHiroBillyAprilYin Yang

ThumbsupWaveKissChow time!I Love youCoolBananaSmiley Kiss

अपने लेख की लाईनों को हाईलाईट कीजिये

आप जब कोई पुस्तक पढ़ रहे होते हैं और उनमें से कोई लाईनें आपको पसन्द आ जाती है तो आप उन्हें हाईलाईटर पेन से चिन्हित कर लेते हैं। परन्तु कई बार ऐसा भी होता है कि आपको अपनी पोस्ट में किसी खास लाईन को इस तरह हाईलाइट करने की जरूरत हो तो हाईलाइट करना आसान नहीं होता। ब्लॉगर, वर्डप्रेस.कॉम या विन्डो लाईवराईटर में ऐसी सुविधा मुझे अब तक नहीं दिखी।

क्या आप भी चाहते हैं कि आप भी इसी तरह अपने लेख की लाईनों को हाईलाईट करें? अगर हाँ तो नीचे दिये कोड को कॉपी कर लीजिये और इसमें लिखे शब्द ...Your Text Here.. को हटा कर अपनी लाईनें लिख दीजिये, और पोस्ट में जोड़ दीजिये।

इससे आपकी लिखी लाईने पीले बेकग्राऊंड में दिखने लगेगी ....कुछ इस तरह

<span style="background-color: rgb(255,255,102)">...Your Text Here...</span>

आप पीले रंग की बजाय कोई दूसरा रंग चाहें तो उसके लिये कोड यहाँ और यहाँ है, और आप चाहें तो कोड की बजाय Blue, Green, Red भी लिख सकते हैं, परन्तु उसमें रंग बहुत ज्यादा गहरा होने की वजह से आपको फोन्ट का रंग सफेद या अन्य हल्के रंग से बदलना पड़ेगा। इससे अच्छा है कि कोड ही दे दिया जाये। वैसे पीला रंग ही इस तरह हाईलाइट करने में ज्यादा प्रयोग होता है।

अन्य रंग और उनके कोड

Your Text Here... rgb(255, 255, 102)

Your Text Here ... rgb(255, 204, 204

Your Text Here... rgb(255, 204, 153)

Your Text Here..rgb(153, 255, 255)

Your Text Here... rgb(204, 204, 204)

Your Text Here... rgb(204, 204, 255)

Your Text Here...rgb(255, 255, 204)

 
template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : Deepa